Breaking News

धनबाद में मां सरस्वती की आराधना, शिक्षण संस्थानों और प्रेस क्लब में भक्ति का माहौल

Share This News

धनबाद: जिले भर में श्रद्धा और भक्ति के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जा रही है। शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर छात्र-छात्राएं भक्ति भाव से पूजा कर रही हैं और परीक्षा में सफलता एवं सुबुद्धि का आशीर्वाद मांग रही हैं।धनबाद विकास विद्यालय में भी मां सरस्वती की आराधना बड़े उत्साह के साथ की गई। कक्षा दसवीं की छात्रा मुस्कान कुमारी ने कहा कि वह मैट्रिक की परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए मां से आशीर्वाद मांग रही हैं।

इधर, धनबाद प्रेस क्लब में भी मां सरस्वती की भव्य पूजा का आयोजन किया गया। महासचिव अजय प्रसाद और प्रेस क्लब अध्यक्ष संजीव झा सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने मां सरस्वती की आराधना की और भोज का आयोजन किया, जिसमें प्रेस क्लब के सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संजीव झा ने कहा कि पत्रकार भी मां सरस्वती के उपासक हैं और उन्होंने सभी पत्रकारों के लिए सुबुद्धि और समृद्धि की कामना की।

धनबाद के गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों और शिक्षण संस्थानों में भव्य पंडाल बनाए गए हैं। आकर्षक लाइटिंग और भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं और मां सरस्वती की आराधना में लीन हैं।

Leave a comment