धनबाद, 20 अप्रैल 2026 (सोमवार): धनबाद में महिलाओं के लिए एक नया और संगठित मंच शुरू किया गया। भी जी पेजेंट्स धनबाद का आधिकारिक शुभारंभ ग्रैंड मिरेज धनबाद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया गया।
इस कार्यक्रम में शहर के कई प्रमुख लोग, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मीडिया के सदस्य मौजूद रहे। यह पहल विज़नरा ग्लोबल के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसके तहत देश के अलग-अलग शहरों में महिलाओं के लिए ऐसे मंच तैयार किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनीता श्रीवास्तवा संस्थापक और नेशनल डायरेक्टर, भीजी पेजेंट्स ने कहा कि छोटे और उभरते शहरों में भी महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सही अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह मंच महिलाओं को आत्मविश्वास बढ़ाने, अपनी पहचान बनाने और बड़े स्तर तक पहुंचने का मौका देगा। उन्होंने यह भी बताया कि आज उनके साथ देशभर की बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
इस मौके पर डॉ. विश्वास श्रीवास्तवा सीईओ, विज़नरा ग्लोबल ने बताया कि धनबाद में शुरुआत, देशभर में ऐसे कई शहरों में मंच शुरू करने की योजना का हिस्सा है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक जोड़ा जा सके।
धनबाद में इस मंच की जिम्मेदारी अंकिता बनर्जी को सौंपी गई है, जिन्हें सिटी डायरेक्टर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य शहर की महिलाओं को ऐसा माहौल देना है, जहां वे अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और स्टेज प्रेजेंस पर काम कर सकें।
आयोजकों के अनुसार, इस मंच के तहत मिस, मिसेज और मिसेज धनबाद के लिए सिटी लेवल पेजेंट आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही किड्स और टीन फैशन शो, रनवे शो, ग्रूमिंग सेशन और प्रोफेशनल फोटोशूट भी कराए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों को सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
खास बात यह है कि यहां के विजेताओं को भीजी मिस एंड मिसेज इंडिया के राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिलेगा, जो देश के प्रमुख ब्यूटी पेजेंट्स में से एक माना जाता है। आयोजकों ने बताया कि यह मंच केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने पर ध्यान देता है। इस शुरुआत के साथ धनबाद भी अब उन शहरों में शामिल हो गया है, जहां महिलाओं को आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने के लिए एक मजबूत और संगठित मंच मिल रहा है।