धनबाद:नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित विशेष दिव्यांग बच्चों के स्कूल पहला कदम में ग्रीष्म ऋतु के आगमन के अवसर पर सोमवार को नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन सीएचसी सदस्य डॉ. अलका सिंह द्वारा किया गया।स्कूल प्रशासन के अनुसार यह स्वास्थ्य जांच शिविर प्रत्येक माह की 19 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। ग्रीष्म ऋतु में तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), लू लगना, त्वचा संक्रमण, आंखों में जलन तथा पेट संबंधी समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है। इन्हीं संभावित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस शिविर में सभी बच्चों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई।शिविर के दौरान डॉ. अलका सिंह ने बच्चों को ग्रीष्म ऋतु में होने वाली बीमारियों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने विशेष रूप से अधिक पानी पीने, हल्का एवं पौष्टिक भोजन करने, धूप में बाहर जाने से बचने, साफ-सफाई रखने तथा ओआरएस और फलों का सेवन बढ़ाने पर जोर दिया।इस अवसर पर स्कूल की सचिव श्रीमती अनीता अग्रवाल ने डॉ. अलका सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रीष्म ऋतु में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे समय रहते बीमारियों की पहचान और उचित उपचार संभव हो पाता है।उन्होंने ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे