विश्व धरोहर दिवस पर स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने ऐतिहासिक इंजन उर्वर्शी की जानकारी ली

Share This News

धनबाद:विश्व धरोहर दिवस 2026 के अवसर शनिवार को मंडल रेल प्रबंधन कार्यालय के मुख्य द्वार पर स्थित ऐतिहासिक इंजन उर्वशी, जो विश्व धरोहर की एक महत्वपूर्ण धरोहर है, के समक्ष एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला संघ के सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उर्वशी इंजन के महत्व एवं उसके इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्हें इस धरोहर से जुड़ी विभिन्न विशेषताओं एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में भी अवगत कराया गया।इस कार्यक्रम में स्काउट-गाइड्स एवं लीडर्स, तथा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस महत्वपूर्ण दिवस को सार्थक बनाया।

Kusum News Report

Leave a comment