धनबाद : प्रस्तुतियां धनबाद के कोयला नगर सभागार में अनुभूति एक एहसास द्वारा आयोजित अखिल भारतीय नृत्य, संगीत व वाद्ययंत्र महोत्सव के पांचवें सत्र की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीएमडी की धर्मपत्नी अर्चना अग्रवाल एवं डीएफओ की धर्मपत्नी नीता कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर करीब 100 बच्चों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में धनबाद सहित अन्य राज्यों से आए कलाकारों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में अनुभूति की सचिव सरसी चंद्रा, राजेंद्र प्रसाद, निर्देशक कला हीरा,वशिष्ठ सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में संहिता बख्शी ने अहम भूमिका निभाई। वहीं क्लब इंडिया से संतोष रजक की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बनाया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट