उपायुक्त के निर्देश पर असहाय लाभुक शिव दयाल साहनी को कराया गया राशन उपलब्ध

Share This News

निरसा के अंसार मोहल्ला निवासी शारीरिक रूप से असहाय लाभुक शिव दयाल साहनी को लेकर आई खबरों पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने त्वरित संज्ञान लिया है। उपायुक्त के निर्देश के बाद विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए पीड़ित तक आज राशन पहुँचाना सुनिश्चित किया है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिव दयाल साहनी को, जो पिछले कुछ समय से ‘स्मार्ट पीडीएस’ (Smart PDS) प्रणाली के तहत बायोमेट्रिक पहचान (अंगूठा न लगने) में आ रही तकनीकी समस्या के कारण राशन वितरण में बाधा उत्पन्न हो रही थी। परंतु 26 मार्च को इन्हें राशन उपलब्ध करा दिया गया था।

उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे मामलों की गहन समीक्षा करेंगे जहाँ बायोमेट्रिक या अन्य तकनीकी कारणों से लाभुक राशन से वंचित हैं। शारीरिक रूप से अक्षम या वृद्ध लाभुकों के मामले में अधिकारी व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग करेंगे ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति भूख का शिकार न हो। स्मार्ट पीडीएस में अंगूठा न लगने की स्थिति में नियमानुसार वैकल्पिक पहचान के माध्यम से राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने कहा कि प्रशासन हर पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निरंतर मॉनिटरिंग के आदेश दिए गए हैं।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment