पहले बैसाख पर लिंडसे क्लब धनबाद में ड्राइंग प्रतियोगिता, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Share This News

धनबाद के लिंडसे क्लब में पहले बैसाख के शुभ अवसर पर एक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और सांस्कृतिक पर्व को खास तरीके से मनाना था।


पहले बैसाख के इस आयोजन ने बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह भर दिया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment