Breaking News

गोमो में ‘रिझू नगर’ का भव्य नामकरण, पूजा-अर्चना के साथ मिठाइयाँ बांटकर मनाई गई खुशी

Share This News

पूर्वज स्व० रिझू साव की स्मृति में रखा गया नाम, स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल

गोमो (धनबाद):
स्थानीय क्षेत्र में स्वर्गीय रिझू साव के वंशजों द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए क्षेत्र का नामकरण “रिझू नगर” किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ ब्राह्मणों द्वारा पूजा-अर्चना कर के की गई, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

इस नामकरण कार्यक्रम में श्री मंटू साव की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पूर्वजों के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक पहचान भी स्थापित करेगी।

उद्घाटन करते हुए तेली समाज धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष अशोक साव ने कहा,
“यह भूमि हमारे पूर्वजों की धरोहर है। आज हम सभी मिलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। पहले इस स्थान का कोई नाम नहीं था, जिससे पत्राचार और पहचान में काफी दिक्कत होती थी, लेकिन अब ‘रिझू नगर’ नाम मिलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।”

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयाँ वितरित की गईं और सभी ने मिलकर इस खुशी को साझा किया।
इस अवसर पर दिलचंद साव, संतोष साव, हूबलाल नायक, धनेश्वर नायक, हरिचरण साव, सोमर साव, अशोक नायक, प्रेम कुमार, दीपू कुमार, त्रिवेणी लाल साव एवं मंगरु साव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
“रिझू नगर” के नामकरण के साथ ही क्षेत्र को नई पहचान मिली है, जिससे स्थानीय लोगों में गर्व, खुशी और एकता का संदेश देखने को मिल रहा है।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment