कार्मिक नगर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को 135 वीं जयंती पर किया नमन

Share This News

धनबाद :मंगलवार को कार्मिक नगर में भारत के संविधान के निर्माता , भारतरत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव राव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके पर अमरजीत पासवान ने कहा बाबा साहब एक भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे, जिन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। ‘बाबासाहेब’ के नाम से प्रसिद्ध, वे स्वतंत्र भारत के पहले विधि और न्याय मंत्री बने और भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार (प्रारूप समिति के अध्यक्ष) थे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे लालमणि वृधा आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने कहा की डॉ. अंबेडकर ने समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित एक न्यायपूर्ण समाज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। जयंती पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को नौशाद गद्दी,श्यामल दास, सोनी, अमर पासवान, मुकेश पासवान, दयानंद पासवान, शंकर सिंह, गनौरी पासवान, मनोज पासवान,पिंटू,जोगेंद्र बिन, द्वारका महतो,प्रभात कुमार, नागमणि कुमार निवास,कमलेश कुमार,कंचन कुमारी, राधा देवी,कौशल्या देवी,संगीता देवी, रेणु देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, शांतनु चन्द्रा उर्फ बबलू पासवान,ट्रैफिक इंस्पेक्टर एरिया 6 महाप्रबंधक बाग साहब,अवधेश पासवान टाइगर फोर्स महामंत्री ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment