प्रेस विज्ञप्ति
धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के परिचालन का किया गया शुभारम्भ |
धनबाद: 07.04.26
रेल यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के मद्देनजर दिनांक 06.04.26 को धनबाद एवं लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई | इस अवसर पर दिनांक 06.04.26 को माननीय सांसद श्री ढुलू महतो द्वारा धनबाद एवं कतरासगढ़ स्टेशनों पर, माननीय सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी एवं माननीय विधायक श्री शत्रुधन महतो द्वारा कतरासगढ़ स्टेशन पर, आज दिनांक 07.04.26 को माननीय अतिथि गणमान्य द्वारा लातेहार स्टेशन पर, माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम द्वारा डाल्टनगंज स्टेशन पर, माननीय सांसद श्री छोटेलाल द्वारा ओबरा डैम स्टेशन पर तथा माननीय सांसद डॉ० राजेश मिश्र द्वारा सिंगरौली स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर धनबाद- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारम्भ किया गया | इस अवसर पर अन्य माननीय अतिथि गणमान्य, मंडल के अधिकारीगण, कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे |