उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जिले में संचालित विभिन्न ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की।
इस क्रम में उन्होंने बलियापुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेज 1, मोहिलिडीह – लटानी – रूपन ग्रामीण जलापूर्ति योजना, टुंडी – कोल्हार – जाताखूंटी ग्रामीण जलापूर्ति योजना, निरसा उत्तर ग्रामीण जलापूर्ति योजना, बाघमारा फेज 1 व उसके आसपास के क्षेत्र की जलापूर्ति योजना तथा गोविंदपुर में बहु-ग्राम योजना (मल्टी विलेज स्कीम) की समीक्षा की।
समीक्षा के बाद उन्होंने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक करके बलियापुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेज 1, मोहिलिडीह – लटानी – रूपन ग्रामीण जलापूर्ति योजना, टुंडी – कोल्हार – जाताखूंटी ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया।
जबकि निरसा उत्तर ग्रामीण जलापूर्ति योजना, बाघमारा फेज 1 व उसके आसपास के क्षेत्र की जलापूर्ति योजना तथा गोविंदपुर में बहु-ग्राम योजना (मल्टी विलेज स्कीम) के अधूरे कार्य को तेजी लाकर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
बैठक में पीएचइडी 2 के कार्यपालक अभियंता श्री मुकेश कुमार मंडल, कनीय अभियंता व अन्य लोग मौजूद थे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
