आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर के कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण, कल 2 को आएंगे धनबाद !

Share This News

धनबाद : कल दिनांक 2 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख धनबाद आ रहे हैं उनका कोयला नगर कम्युनिटी हॉल में एक सभा तय है जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जान गोष्ठी के नाम से होना है जिसमें धनबाद महानगर के प्रबुद्ध जन को श्री आंबेकर संबोधित करने वाले हैं ! बताते चलें की संघ के 100 वर्ष पूर्ण हुआ है जिसमें वर्ष भर में 7 प्रकार के कार्यक्रम होना है उसमें पांचवा कार्यक्रम प्रमुख जैन गोष्टी है इसके पूर्व विजयादशमी उत्सव, गृह संपर्क अभियान, सामाजिक सद्भाव बैठक हुआ एवं हिंदू सम्मेलन पूरे देश भर में चल रहा है साथ ही प्रमुख नागरिक गोष्ठी भी जगह-जगह होना प्रारंभ हो गया है ! बैठक का उद्देश्य समाज के लोगों को में राष्ट्र भावना जगाना जिसमें अपने व्यक्तिगत बातों से ऊपर उठकर लोग राष्ट्र की चिंतन करें एवं पंच परिवर्तन का विषय संघ के द्वारा आया है उसका स्वयं से प्रारंभ करके समाज में लागू करना है जिसमें कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य एंव स्व. का बोध है ! संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त विजयदशमी 2025 से विजयदशमी 2026 तक 7 प्रकार के कार्यक्रमों में यह पांचवा कार्यक्रम है। इस गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर जी का पाथेय सभी को प्राप्त होगा अंत में जिज्ञासा समाधान का भी अवसर मिलेगा।
आप सभी इस प्रमुख जन गोष्ठी में सादर आमंत्रित हैं

Leave a comment