धनबाद :अंतरराष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार 2017 से पुरस्कृत एकल अभियान शिक्षा का मशाल जलाने के साथ साथ सामाजिक समरसता, स्वाभिमान एवं स्वावलम्बन जागृत कर सुदूर ग्रामीण वनवासी भारत के समग्र समाकेतिक विकास का संकल्प बिगत 36 वर्षों से निर्वहन करते आ रहा है।वर्षों से एकल अभियान’ के युवा समिति के द्वारा युवाओं के प्रेरणा और मर्यादापुरुसोतम भगवान श्री रामचंद्र जी के परम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर भुईफ़ोस मंदिर, धनबाद से हनुमान मंदिर, रणधीर वर्मा चौक तक भव्य शोभा यात्रा, गाजे बाजे व आकर्षक झांकीयों के साथ निकलता आया है।
इसी निमित्त एकल अभियान के उदय प्रताप सिंह कौशल पांडे आयुष तिवारी समेत अन्य सदस्यों ने मंगलवार को हीरापुर स्थित गांधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि इस वर्ष भी 02 अप्रैल, गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के शुभअवसर पर दोपहर 3:00 बजे से श्री राम शोभायात्रा धार्मिक झंडे, हनुमान जी, श्रीराम जी, छत्रपति शिवा जी, बिरसा मुंडा, बाहुबली हनुमान जी जैसे आकर्षक झाँकीयों के साथ अनेक शिव तांडव कर्तव्य, बाहर से ताशा टोली, जगह जगह इवेंट, इत्यादि कार्यक्रम प्रस्तावित है । श्री राम शोभा यात्रा भुइफोड मंदिर से रणधीर वर्मा चौक तक निकाला जाएगा, जिसके उपरांत रणधीर वर्मा चौक पर स्थित बजरंगबली मंदिर में महाआरती किया जाएगा । और अंत में भारत माता की आरती के उपरांत प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा ।श्री राम शोभा यात्रा 2026 धनबाद संपूर्ण सनातन हिंदू धर्म का कार्यक्रम है । जैसे श्री राम सेतु में जितना वानर सेना का योगदान था उतना ही गिलहरी का योगदान था इसी भावना के साथ इस आयोजन का उद्देश सबको एक सूत्र में जोड़ना है और यही धर्म व राम कार्य है । श्री राम शोभा यात्रा 2026 धनबाद के समिति सदस्यों ने सभी माता, भगनी व भाइयों से इस शोभा यात्रा में भाग लेने का आग्रह किया और विशेष तौर पर जैसे जगन्नाथ जी का रथ भक्त ही टान के गंतव्य तक पहुचाते है वैसे ही इस शोभा यात्रा में भी रथ पर श्री राम जी पूजन हो कर विराजमान रहेंगे जिनको श्री राम जी के भक्तों को ही भूईफ़ोड़ मंदिर से हनुमान मंदिर, रणधीर वर्मा चौक तक पहुचना है जहाँ श्री राम जी की आरती भी होगी। प्रेस कांफ्रेंस में एकल अभियान पूर्वी प्रभाग बी के अध्यक्ष रवींद्र ओझा, एकल अभियान के सदस्य कौशल पांडेय, श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, श्री राम
शोभा यात्रा, धनबाद समिति से हर्ष राज, नीरज निखिल, अंकित कुमार, अलख नारायण पांडेय, रोहित कुमार, तृषाय, आयुष व अन्य उपस्थित थे।