दिनांक 29 मार्च 2026 को बैकवर्ड क्लास कोल एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक डिगवाडीह स्थित मदन राम के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ओबीसी जिला अध्यक्ष मदन राम ने की तथा संचालन धरिक्षन साव द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मीडिया प्रभारी रामनारायण जी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 7 अप्रैल 2026 को धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला भवन के मुख्य द्वार पर ओबीसी कर्मचारियों के साथ हो रहे उपेक्षित व्यवहार के विरोध में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
धरना के प्रमुख मुद्दे निम्नलिखित हैं:
ओबीसी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ नहीं मिलना
ओबीसी वेलफेयर एसोसिएशन के लिए आवंटित कार्यालय/आवास की व्यवस्था नहीं होना
सावित्रीबाई फुले के नाम पर पुस्तकालय की स्थापना की मांग
मजदूरों को पदोन्नति से वंचित रखना
मृत्यु के बाद मॉनेटरी कंपेंसेशन नहीं मिलना
स्थानीय लोगों को आउटसोर्सिंग में बहाली नहीं देना
पानी एवं प्रदूषण की गंभीर समस्या
इस एकदिवसीय धरना को सफल बनाने हेतु एसोसिएशन के केंद्रीय महासचिव जय बहादुर सिंह यादव जी की विशेष उपस्थिति रहेगी तथा बीसीसीएल के सभी क्षेत्रों से कर्मचारी इसमें भाग लेंगे।
आज की बैठक में मुख्य रूप से मदन राम, रामनारायण राय, श्री राम प्रसाद, वीरेंद्र कुशवाहा, दिलीप कुमार साव, धरिक्षन साव, अशोक कुमार, अनवर अंसारी, जसीम अंसारी, इरफान अंसारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
बैकवर्ड क्लास कोल एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन