रविवार को सांसद ढुल्लू महतो असरफी अस्पताल पहुंचे और घायल युवक ऋषव निशांत व उसके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
बताया जा रहा है कि शनिवार को धनबाद थाना क्षेत्र के लुबी सर्कुलर रोड स्थित एक अपार्टमेंट की छत से गिरकर 21 वर्षीय ऋषव निशांत गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए असरफी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक प्रोफेसर कामता प्रसाद का पुत्र है।