धनबाद : जिले में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस वर्ष किन्नर समुदाय ने भी इस पर्व में विशेष रूप से भाग लिया है। विभा किन्नर काजल किन्नर सहित कई किन्नरों ने पूर्ण श्रद्धा के साथ निर्जला व्रत रखा और घाटों पर पूजा-अर्चना की।
चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन धनबाद के न्यू मटकुरिया रेलवे कॉलोनी में बने कृत्रिम छठ घाट पर किन्नर समाज ने अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। निर्जला व्रत रखकर नाच-गाकर उन्होंने समाज में सुख-समृद्धि, समानता और शांति के लिए भगवान भास्कर से कामना की.किन्नर समाज से विभा और काजल किन्नर पुरे श्रद्धा भाव के साथ छठ कर रही हैं. उन्होंने कहा कि छठी मईया से धनबाद की खुशहाली की कामना करती हैं.कल सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार, समाज और लोककल्याण की कामना की जाएगी। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत सम्पन्न हो जायेगा। न्यू मटकुरिया रेल कॉलोनी छठ घाट में मौजूद रेखा किन्नर एवं निर्मल किन्नर ने सभी जजमानों एवं समस्त धनबादवासिओं को छठ पर्व की बधाई देते हुए खुशहाली की कामना की।