धनबाद :बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में परीक्षा स्थगन संबंधी नीति को लेकर एनएसयूआई ने आवाज उठाई। एनएसयूआई बीबीएमके यूनिवर्सिटी अध्यक्ष राज रंजन सिंह ने रजिस्ट्रार महोदय को एक आवेदन सौंपा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय द्वारा 24/03/2026 को आयोजित परीक्षा को स्थगित नहीं करने के निर्णय के बाद, अब भविष्य में भी किसी भी परिस्थिति में परीक्षा स्थगित नहीं की जानी चाहिए।
राज रंजन सिंह ने कहा कि जब उक्त तिथि की परीक्षा स्थगित नहीं की जा सकी, तो भविष्य में भी परीक्षा स्थगन संबंधी निर्णय केवल राज्यपाल भवन से आधिकारिक आदेश प्राप्त होने पर ही लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे विश्वविद्यालय में पारदर्शिता एवं समानता बनी रहेगी तथा छात्र-छात्राओं के बीच भ्रम की स्थिति समाप्त होगी।
तथा राज रंजन सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को एक स्पष्ट और समान नीति लागू करनी चाहिए, जिससे परीक्षा स्थगन संबंधी निर्णय लेने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि इससे छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा होगी और विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में भी सुधार होगा।
मौके पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज रंजन सिंह पूर्व धनबाद महानगर अध्यक्ष सनी सिंह तारीक अंसारी रोशन कुमार अंकुश कुमार ध्रुव कुमार नवनीत कुमार पी .के .रॉय सचिव अरमान जयसवाल न कॉलेज सचिव अनिकेत कुमार अनिकेत चौबे उप सचिव जीएन कॉलेज ऋतुराज धीरज कुमार अंकित कुमार मौज़ूद थे।