धनबाद :नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अडानी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में धनबाद शहर के पिछड़े इलाके देवली गोविंदपुर में एक विशेष अवेयरनेस एवं अर्ली इंटरवेंशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग एवं बच्चे उपस्थित रहे।इस कैंप का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगता के प्रति जागरूकता फैलाना एवं बच्चों में प्रारंभिक स्तर पर शारीरिक, मानसिक और विकास संबंधी समस्याओं की पहचान करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा छोटे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें कई बच्चों में डेवलपमेंटल, फिजिकल एवं मेंटल समस्याओं के लक्षण पाए गए।स्थानीय नागरिकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि क्षेत्र में दिव्यांगता से जुड़ी जानकारी और सुविधाओं की भारी कमी है। इस पहल के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि धनबाद के पिछड़े इलाकों में आज भी दिव्यांग बच्चों को उचित शिक्षा एवं आवश्यक सहयोग नहीं मिल पा रहा है।कार्यक्रम में लोगों को यह भी बताया गया कि समय रहते पहचान और सही मार्गदर्शन मिलने से दिव्यांग बच्चों का जीवन बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही, अभिभावकों को बच्चों के नियमित जांच, विशेष शिक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।इस तरह के कार्यक्रम समाज में