रोटरी क्लब धनबाद सेंट्रल में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025-26 का आधिकारिक क्लब विजिट सफलतापूर्वक संपन्न

Share This News

धनबाद:रोटरी क्लब धनबाद सेंट्रल में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता (2025–2026) का आधिकारिक क्लब विजिट बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का स्वागत क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन विनीत तुलस्यान द्वारा सदस्यों एवं उनके परिवारों के साथ किया गया।

इस अवसर पर क्लब की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की गई। सेवा गतिविधियों की रिपोर्ट रोटेरियन अतुल डोकानिया द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसमें क्लब द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को दर्शाया गया। कोषाध्यक्ष द्वारा वित्तीय विवरण भी प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान कई प्रमुख सेवा परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिनमें बस्ताकोला स्थित हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट एवं रामाश्रम में कॉन्फ्रेंस रूम शामिल हैं, जो समाज सेवा के प्रति रोटरी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब के कार्यों की सराहना की एवं भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। इस संवाद से सभी सदस्यों को और अधिक सेवा कार्यों के लिए प्रेरणा मिली।

यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और इसने सभी सदस्यों के उत्साह को बढ़ाते हुए रोटरी के मूल मंत्र सर्विस अबव सेल्फ को पुनः सशक्त किया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment