Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात पहला कदम के लिए गौरवपूर्ण पल: अनीता अग्रवाल

Share This News

धनबाद :पर्पल फेस्ट, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में 13 मार्च को धनबाद के दिव्यांग बच्चों के स्कूल पहला कदम की टीम को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
राष्ट्रपति को पहला कदम की सचिव अनीता अग्रवाल के साथ स्कूल के दिव्यांग बच्चे, कौशल अग्रवाल और अनुराग गुप्ता ने शांति, मानवता और सद्भाव का प्रतीक स्मृति-चिन्ह भेंट किया।इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस मुलाकात के पूर्व से दिव्यांगों बच्चों के समग्र शिक्षा व कल्याण के प्रति पहला कदम स्कूल के उल्लेखनीय कार्यों व प्रयासों से अवगत वह पहले भी मिल चुकी सचिव अनीता अग्रवाल को पहचानते हुए कहा की मैं आपको जानती हूँ, आपका दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य बहुत महान है। भारत के दिव्यांगजनों की सेवा करते रहिए।अनीता अग्रवाल ने कहा हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण रहा।
जब हमारे देश कि राष्ट्रपति द्वारा हमारे कार्य को सराया गया,और यह बताते हुए कि आपका कार्य को मैंने कई वर्षों से देख रही हूं,यह हमारे लिए ही नहीं पूरे जिला के लिए एक गर्व का पल है,आप सबका साथ पहला कदम को हमेशा यूं ही मिलता रहे,की पहला कदम दिव्यांग बच्चों की सेवा में हमेशा यूं ही लग रहे।

Leave a comment