धनबाद : रविवार को हीरापुर एलसीरोड स्थित लक्सेस होटल में एक विचार गोष्ठी का आयोजन अखिल भारतीय अनुसूचित जाती, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में किया गया। यूजीसी की नई गाइड लाइन के पक्ष में गोष्ठी का आयोजन गणपत महतो की अध्यक्षता में किया गया। संचालन गोपाल यादव व धन्यवाद ज्ञापन दयाराम यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओम सुधा ने कहा की – यूजीसी गाइड लाइन राष्ट्रहित में में है. यह बात किसी से छुपी हुयी नहीं है की विश्वविद्यालय में दलितों -आदिवासियों के साथ- साथ पिछड़ों के साथ भी भेदभाव होता है। भेदभाव के खिलाफ कानून के पक्ष में समाज के हर जाति-वर्ग के लोगों को खड़ा होना होना चाहिए।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेश यादव ने कहा की दलित ,पिछड़ा , आदिवासी समाज सदियों से भेदभाव झेल रहा है।विश्वविद्यालय कैंपस भी अछूता नहीं है।हम इस मामले में कानून लागू होने तक लड़ेंगे। हमारा संगठन इस मुद्दे पर पूरे देश में आंदोलन कर रहा है। आगामी 24 मई को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इस मुद्दे पर राष्ट्रीय अधिवेशन किया जा रहा है, जिसमे राष्ट्रीय आंदोलन की रूप रेखा तय की जाएगी।मौके पर
रामप्रवेश यादव, अधिवक्ता राकेश यादव , शिवदत्त , गुलशन खातून, दयाराम यादव, अशोक कुमार रवानी, लाली महतो , अजय दास, सत्येंद्र शर्मा, अभिषेक दास, डॉ कामता प्रसाद यादव , रामसेवक पासवान , अभय कुमार, मनोज कुमार यादव , रंजन गुप्ता , ऋषि कुमार , संजय कुमार महतो , जयलाल प्रसाद , राजकुमार गोप समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।