Breaking News

यमराज बने कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दी सड़क सुरक्षा की सीख

Share This News

धनबाद | राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत धनबाद जिला परिवहन विभाग के नेतृत्व में शुक्रवार को सिटी सेंटर के पास एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की टीम ने नाट्य मंचन कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

नाटक में यमराज का किरदार निभा रहे कार्तिक भारद्वाज ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण लापरवाही और नशे में वाहन चलाना है। उन्होंने लोगों से सीट बेल्ट और हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने की अपील की और कहा कि चालान से ज्यादा जरूरी अपनी जान की सुरक्षा है।

इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने भी लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सतर्कता बरतने की सलाह दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूक हुए।

Leave a comment