डीनोबीली स्कूल कोराडीह में विदाई समारोह का आयोजन

Share This News

धनबाद: डीनोबीली स्कूल कोराडीह में आज एक गरिमामय एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्र शेखर फ्रांसिस को 34 वर्षों की दीर्घ, समर्पित और उत्कृष्ट सेवा के उपलक्ष्य में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।श्री फ्रांसिस ने अपने लंबे कार्यकाल में विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को निरंतर ऊँचाइयों तक पहुँचाया तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी नेतृत्व क्षमता, सरल स्वभाव और विद्यार्थियों के प्रति आत्मीयता ने उन्हें शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के बीच अत्यंत सम्मानित और लोकप्रिय बनाया।वे पिछले 34 वर्षों से डीनोबीली स्कूल परिवार के समर्पित सदस्य रहे हैं और उनकी सेवाएँ संस्था के इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेंगी।विदाई समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकगण, पूर्व छात्र एवं अभिभावकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिन्ह तथा भावभीने शब्दों के साथ सम्मानित किया। वहां मुख्य रूप से उपस्थित वाइस प्रिंसिपल डौली प्रसाद, जूनियर सेक्शन वाइस प्रिंसिपल ताहिरा नज़रीन , स्पोर्ट्स टीचर कलोल , विश्वजीत मित्रा, अर्चना राय, समीर पॉल ,सुरजीत भौमिक, अभिषेक कुमार झा, सीमा प्रकाश इत्यादि सभी लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की।विद्यालय परिवार ने कहा कि श्री फ्रांसिस का योगदान सदैव मार्गदर्शक रहेगा और उनकी शिक्षाएँ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

Leave a comment