कोयला नगर में हाउस ऑफ हंगर्स का हुआ उद्घाटन

Share This News

धनबाद :कोयला नगर, शॉपिंग कांप्लेक्स में क्रिस्पी फ़ूड के शौकीनों के लिए हाउस ऑफ हंगर्स का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के नेता संजय झा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर संजय झा ने कहा कि बीसीसीएल के सुव्यवस्थित कोयला नगर कॉलोनी के शॉपिंग कांप्लेक्स में हाउस का हैंगर्स का उद्घाटन किया है जिसे समस्त कोयला नगर के निवासी, सरायढेला, आईआईटी आईसीएम के स्टूडेंट्स जो क्रिस्पी क्रंची फूड के शौकीन है सभी यहां लजीज एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाएंगे। उन्होंने प्रतिष्ठान के ओनर आसिफ फहद और अमित कुमार को गुणवत्तापूर्ण, हाइजेनिक व क्रिस्पी व्यंजनों से लोगों की सेवा के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। ऑनर आसिफ फहद ने बताया कि हाउस ऑफ हंगर्स बेसिकली जस्टिफाई चिकन कॉन्सेप्ट में खोला गया है जिसमें बहुत ही अनुभवी सेफ के द्वारा बनाए गए बर्गर, सेंडविचेस, फ्राइड चिकन, पिज़्ज़ा और विभिन्न प्रकार के फ्राइस और फ्लेवर्स में लोगों को खिला रहे हैं जिसको सभी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।साथ ही सभी व्यंजनों की क्वालिटी पर कंप्रोमाइज कभी नहीं करेंगे, क्वॉलिटी मेंटेन रहेगा, कोई भी ग्राहक किसी भी प्रोडक्ट्स के लिए कभी निराश नहीं होगा। धनबाद के लोगों से आसिफ ने आग्रह किया कि स्टोर में आए और एक बार उपलब्ध अपने मनपसंदीदा क्रिस्पी क्रँची आईटम को टेस्ट करें, क्योंकि फूड इंडस्ट्री में टेस्ट बहुत बड़ा महत्व रखता है। उद्घाटन के अवसर पर संजय सिंह, गोपाल सिंह, जनेंद्र सिंह, राकेश कुमार समेत अन्य अतिथि एवं ग्राहक उपस्थित थे।

Leave a comment