बस्ताकोला एरिया के दो लाभुकों को उपलब्ध कराया बेलगड़िया में आवास

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झरिया मास्टर प्लान 2.0 के तहत भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के बस्ताकोला एरिया के राजापुर क्षेत्र निवासी श्री भोला भुइयां तथा श्री मुकेश कुमार को झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) ने बेलगड़िया टाउनशिप में आवास उपलब्ध कराया।

इस मौके पर दोनों लाभुकों को 50-50 हजार रुपए का चेक भी दिया गया। वहीं 6 महिने के अन्दर दोनों लाभुकों को और दो-दो लाख रुपए का चेक दिया जाएगा।

इस दौरान जेआरडीए के श्री संजय कुमार, श्री शेखर कुमार, श्री पावन वत्स, बीसीसीएल लोदना एरिया के श्री के.के. सिंह, श्री संजय सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a comment