शराब पीने के दौरान शुरू हुआ झगड़ा, पथराव में हुआ तब्दील, एसआई घायल।

Share This News

धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एकड़ा पुल के समीप दो पक्ष एक साथ शराब पीते-पीते आपस मे ही भीड़ गए। जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। इसकी सूचना लोयाबाद थाना को मिली तो मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालने जुट गई। इसी दौरान लोयाबाद थाना में पदस्थापित सब इन्स्पेक्टर रोहित कुमार चोटिल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुटकी, जोगता, सोनारडीह, मुनीडीह और लोयाबाद की पुलिस ने गोपालिचक में छापेमारी कर पांच लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना को अंजाम देने वाले सारे आरोपी फरार है बताए जा रहे हैं।

इस संबंध में लोयाबाद थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने बताया कि दोनों ही पक्ष एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों मे विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ गया कि दोनों तरफ से पथराव होने लगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a comment