राजगंज (धनबाद): ओकिनवा नाहा – ते गोजू- रयू कराटे फेडरेशन इन इंडिया के सोजन्य से राजगंज स्थित बड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह ,राजगंज में कराटे बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय में पूर्व से ही विद्यालय द्वारा प्रशिक्षित किए गए छात्र-छात्राओं का बेल्ट टेस्ट किया गया , जिसमें अर्पिता विश्वकर्मा,आद्या कुमारी, माही कुमारी ,जया लक्ष्मी ,आराध्या गुप्ता ,सूरज कुमार ,निधि कुमारी , सिद्धार्थ गोस्वामी ,ओंकार दुबे और दिव्यांशु मंडल को यैलो बेल्ट एवं रुद्र प्रताप महतो को ग्रीन बेल्ट प्रदान किया गया।इसके पूर्व जिला कराटे एसोसिएशन से आए हुए प्रशिक्षक टिंकू कुमार महतो एवं सोनू कुमार ठाकुर ने बच्चों का फिजिकल प्रशिक्षण टेस्ट लिया, सहयोगी के रूप में विद्यालय के कराटे शिक्षक सुनील कुमार महतो ने भरपूर साथ दिया। जिसमें उपरोक्त सभी छात्र- छात्राओं ने अपनी परीक्षा उत्तीर्ण की , कराटे एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक श्री साधन चंद्र लोहार के हाथों बेल्ट को ग्रहण किया, जांच परीक्षा के बाद के प्रशिक्षक के साथ मिलकर कराटे एसोसिएशन के द्वारा विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया एवं चेयरमैन अमर कुमार पाल के हाथ से सभी उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इसके पूर्व विद्यालय प्रबंधन की ओर से आए हुए प्रशिक्षक एवं शिक्षकों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।प्राचार्य ने अपने संबोधन में कराटे की शिक्षा को भी आज की शिक्षा का एक अंग बताया और यह बताया कि इस शिक्षा से न सिर्फ अपनी सुरक्षा की जाती है बल्कि बच्चों का बॉडी फिटनेस भी रहता हैं और साथ ही उनमें मानसिक विकास होता है। जिससे बच्चे पढ़ाई भी मन लगा करते हैं, खासकर लड़कियों के लिए कराटे को ज्यादा आवश्यक बताया गया, ताकि बच्चियों भविष्य में कभी भी स्वयं पर आए हुए संकटों से संघर्ष कर सकती है।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
