धनबाद:नारायणी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित, जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों के विशेष स्कूल पहला कदम में सोमवार को होली के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम आयोजन उज्जीवन बैंक के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम के मुख्य धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन रहे। उनके करकमलों द्वारा स्कूल में नव निर्मित ट्रेनिंग क्लासरूम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। उन्होंने स्कूल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और दिव्यांग बच्चों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर उज्जवल फाइनेंस बैंक के डीएम भोलानाथ खावास, बैंक मैनेजर रंजीत कुमार पांडे, सलाउद्दीन अंसारी तथा उनकी पूरी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। टीम में निक्की गुप्ता, दीपक शाह, दिनेश कुमार साहू, दीपक कुमार, रंजीत कुमार, विक्रांत कुमार, प्रंजल कुमार, नगीना क्रिश्चियन,एवं आशीष कुमार शामिल थे।
सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साथ ही इस्कॉन धनबाद के प्रणव आनंद महतो और नीतीश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा भक्ति संगीत के साथ हरे रामा हरे कृष्णा की मधुर प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम में स्कूल की सचिव अनीता अग्रवाल सुपरवाइजर कौशल अग्रवाल , शकुंतला अग्रवाला भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक नृत्य एवं मधुर गीतों ने वातावरण को और भी रंगीन एवं आनंदमय बना दिया। इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिससे सभी को आध्यात्मिक प्रसन्नता की अनुभूति हुई। ऐसे आयोजनों से न केवल त्योहार की खुशियाँ बढ़ती हैं, बल्कि समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का भी संचार होता है।स्कूल की सचिव अनिता अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा दिव्यांग बच्चे केवल बच्चे नहीं हैं, वे भगवान का रूप हैं। हमें इनके प्रति प्रेम, सम्मान और संवेदनशीलता रखनी चाहिए। इनकी मुस्कान ही हमारा सबसे बड़ा पुरस्कार है।
अंत में सभी ने मिलकर बच्चों के साथ फूलों की होली खेली और उत्सव का आनंद लिया।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
