आईआईटी आईएसएम धनबाद में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर बना चैंपियन

Share This News

धनबाद, 13 जनवरी: आईआईटी आईएसएम धनबाद में 12 जनवरी को आयोजित उम्मीद 2025 शतरंज प्रतियोगिता ‘शह और मात’ में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की।

विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने विजेता टीम के छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने वरिष्ठ वर्ग को पराजित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में ऋतुराज तिवारी, मयंक मनोहर, मयंक कुमार, और रुद्र प्रताप ने शानदार प्रदर्शन कर जीत सुनिश्चित की।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है, और प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a comment