धनबाद, 13 जनवरी 2025: सरायढेला स्थित बीएलबीएल आभूषण और कपड़ा प्रतिष्ठान में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सीनियर मैनेजर रूपेश कुमार ने बताया कि न्यू जौहरी बाजार बैंक मोड़ और बीएलबीएल सरायढेला में ‘द ग्रेट डायमंड फेस्टिवल 2025’ का आयोजन 15 से 22 जनवरी तक किया जाएगा।
इस विशेष ऑफर में ग्राहकों को डायमंड ज्वेलरी पर 20% की छूट मिलेगी। इसके साथ ही, डायमंड ज्वेलरी के डिस्काउंटेड बिल वैल्यू का 5% गिफ्ट वाउचर मिलेगा, जिसे कपड़ों के सेक्शन में भुनाया जा सकेगा। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को स्टोर पर आकर खरीदारी करनी होगी।
इस फेस्टिवल में झारखंड में पहली बार 925 स्टर्लिंग सिल्वर ज्वेलरी की पूरी रेंज पेश की गई है, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। रति गुप्ता ने इस अवसर पर डायमंड ज्वेलरी का मॉडल के रूप में प्रदर्शन किया।
ग्राहकों के लिए यहां डिजाइनर लहंगे, साड़ी, कुर्तियां, गाउन, सूट और वेस्टर्न ड्रेसेस की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। इसके अलावा, सिलाई की सुविधा, ज्योतिषी से सलाह, और बच्चों के लिए एक विशेष डिज़ाइन किया गया प्लेरूम भी उपलब्ध है।
यह शोरूम झारखंड में ज्वैलरी और कपड़ों का सबसे बड़ा शोरूम है, जहां उन्नयन बचत योजना (11+1 निःशुल्क) भी उपलब्ध है। स्टोर मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि यहां पर किसी भी प्रकार की खरीदारी पर ग्राहकों का हार्दिक स्वागत किया जाएगा।