Breaking News

धनबाद में “नो हेलमेट-नो सीटबेल्ट, नो फ्यूल” अभियान का शुभारंभ

Share This News

धनबाद: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत 12 जनवरी 2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी के निर्देशानुसार धनबाद के सभी पेट्रोल पंपों पर “नो हेलमेट-नो सीटबेल्ट, नो फ्यूल” अभियान की शुरुआत की गई।इस अभियान के तहत पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया गया कि बिना हेलमेट पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों और बिना सीटबेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। साथ ही, सड़क सुरक्षा, हिट एंड रन मामलों और गुड समैरिटन कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के इस प्रयास में पेट्रोल पंपों पर लोगों को हेलमेट और सीटबेल्ट की अनिवार्यता के बारे में समझाया गया।इस अवसर पर एमवीआई शुभम कुमार, एमवीआई हरीश कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट अमरेश कुमार, आईटी प्रभारी देवेंद्र कुमार और डीटीओ कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे। अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और नागरिकों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रोत्साहित करना है।

धनबाद में इस पहल को व्यापक समर्थन मिल रहा है, और इसे सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Leave a comment