Breaking News

दिव्यांग बच्चों द्वारा संचालित क्लाउड नई उड़ान कैफ़े बनी झारखंड के लोगों की पसंद

Share This News

धनबाद :जगजीवन नगर, पहला कदम स्कूल के पास नई उड़ान कैफ़े पूरे धनबाद ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लोगों का आकर्षण केंद्र बन चुका है। यह अपने प्रकार का पहला ऐसा केंद्र है जहाँ दिव्यांग बच्चे होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण लेकर स्वयं कैफ़े का संचालन कर रहे हैं।यहाँ बच्चे तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन जैसे बर्गर, पिज़्ज़ा, मोमोज, सैंडविच, कोल्ड कॉफी, कॉफी, जूस और अनेक अन्य डिशेज़ स्वयं बनाते भी हैं और बड़े आत्मविश्वास के साथ सर्व भी करते हैं। 14 फ़रवरी को एक विशेष दिवस के अवसर पर
पर समाज के अनेक अभिभावक और नागरिक यहाँ पहुँचे ताकि बच्चों के स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके।दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सके,और इस प्रेरणादायक पहल का हिस्सा बन सकें।पहला कदम द्वारा स्वरोजगार प्रोत्साहन योजना एक विशेष ऑफर की घोषणा की गई है जो बच्चा नियमित कक्षाओं और प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेगा तथा स्वरोजगार से जुड़ेगा, उसे प्रोत्साहन स्वरूप एंड्रॉइड फोन दिया जाएगा।प्रतिदिन लकी ड्रॉ (चिट निकालकर) के माध्यम से यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।इस पहल से बच्चों में कार्य करने की जिज्ञासा बढ़ेगी, वे स्वरोजगार से जुड़ेंगे और देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएँगे।हम आप सभी अभिभावकों, बच्चों और समाज के जागरूक नागरिकों से आग्रह करते हैं कि इस प्रेरणादायक परियोजना से जुड़ें और जगजीवन नगर स्थित नई उड़ान कैफ़े में अवश्य पधारे और स्वाद के साथ आत्मनिर्भरता का समर्थन करें।

Leave a comment