लोन सेटलमेंट विवाद को लेकर रिकवरी एजेंट अमित मित्तल उर्फ अग्रवाल के अपहरण और हत्या का खुलासा धनबाद पुलिस ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी पकड़े गये आरोपी विकास खंडेलवाल से पुलिस द्वारा
कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अमित मित्तल की धारदार हथियार से हत्या कर शव को घर के किचन में छिपाने की बात स्वीकार की पुलिस ने आरोपी के घर से मृतक का शव बरामद कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का गड़ांसा, खून लगा जिंस, मृतक का मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
पुलिस ने आरोपी विकास खंडेलवाल (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार लोन सेटलमेंट को लेकर दोनों के बीच विवाद था, जिसके कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जांच जारी है।