Breaking News

मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह को मिला चूड़ियां चुनाव चिन्ह, बोलीं— नारी शक्ति और सम्मान की पहचान है चूड़ियां

Share This News

धनबाद।नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच मेयर पद की प्रत्याशी इंदु सिंह ने अपने चुनाव प्रचार को नई धार दे दी है। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव चिन्हों के आवंटन की प्रक्रिया के तहत इंदु सिंह को ‘चूड़ियां’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। चुनाव चिन्ह मिलते ही इंदु सिंह के समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

नारी अस्मिता से जुड़ा चुनाव चिन्ह

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए इंदु सिंह ने इसे मात्र एक प्रतीक नहीं, बल्कि नारी शक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, चूड़ियां भारतीय संस्कृति में नारी के सौभाग्य, शक्ति और सम्मान की पहचान हैं। यह प्रतीक मुझे याद दिलाता है कि मुझे शहर की हर मां-बहन के सम्मान और सुरक्षा के लिए लड़ना है। जिस तरह चूड़ियां हाथों की शोभा बढ़ाती हैं, उसी तरह हम मिलकर इस शहर की सुंदरता और विकास को संवारेंगे।

जनसंपर्क में आई तेजी

चिन्ह मिलते ही इंदु सिंह ने चूड़ियां चुनाव चिन्ह के साथ अपने सघन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव चिन्ह आम महिलाओं और जमीन से जुड़े मतदाताओं के साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव और मजबूत करेगा।

Leave a comment