ग्रेसी कुमारी ने वार्ड नंबर 12 से अपना नामांकन दाखिल किया

Share This News

मैं राजनीतिक में सत्ता के लिए नहीं सिवा और विकास के संकल्प के साथ आई हूं: ग्रेसी

धनबाद:धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 12 से सबसे युवा एवं शिक्षित पार्षद प्रत्याशी ग्रेसी कुमारी , उम्र 22 वर्ष, पिता राजा चौरसिया (समाजसेवी) ने मंगलवार को औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाख़िल किया।इस नामांकन के उपरांत ग्रेसी कुमारी ने कहा कि मैं राजनीति में सत्ता के लिए नहीं, सेवा और विकास के संकल्प के साथ आई हूँ।वार्ड 12 को अब युवा सोच, नई ऊर्जा और ईमानदार नेतृत्व की ज़रूरत है।उन्होंने बताया कि उनके चुनावी एजेंडे में प्रमुख रूप से हर गली तक बुनियादी सुविधाएँ (पानी, नाली, सड़क)युवाओं के लिए रोजगार व कौशल विकास,महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण,स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ज़ोरपारदर्शी और जवाबदेह पार्षद व्यवस्था आदि शामिल है।ग्रेसी कुमारी ने कहा कि उनके पिता राजा चौरसिया वर्षों से समाजसेवा से जुड़े रहे हैं और उसी सेवा भावना को आगे बढ़ाने के लिए वे मैदान में उतरी हैं।

Leave a comment