उप विकास आयुक्त ने किया मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

Share This News

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आज बाबूडीह स्थित मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जिले में आगामी समय में आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण एवं विकास इसी मॉडल के अनुरूप करने के लिए आवश्यक बिंदुओं की जानकारी साझा की गई।

निरीक्षण के दौरान जिला विकास शाखा से श्री सोनू कुमार, डीएमएफटी पीएमयू से श्री अंकित सिन्हा एवं श्री धनपाल सिंह उपस्थित थे।

Leave a comment