अमन डांस अकैडमी में डांस डिप्लोमा परीक्षा भव्य रूप से संपन्न

Share This News

धनबाद: अमन डांस अकैडमी में डांस डिप्लोमा की वार्षिक परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर अकादमी के निदेशक अमन गुप्ता ने कहा कि सभी विद्यार्थियों ने पूरे समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया, जो उनकी कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास को दर्शाता है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की परीक्षाएं हर वर्ष आयोजित की जानी चाहिए ताकि बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच मिले, उनका आत्मविश्वास बढ़े और वे निरंतर सीखते रहें। विद्यार्थियों में भी परीक्षा को लेकर गजब का उत्साह देखा गया और वे लंबे समय से इस महत्वपूर्ण दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अमन गुप्ता ने सभी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी कला को निखारते रहें और अपनी मेहनत के साथ-साथ अमन डांस अकैडमी का नाम भी गौरवान्वित करें।

Leave a comment