Breaking News

अमन डांस एकेडमी में सरस्वती पूजा के अवसर पर डांस कंपटीशन का आयोजन

Share This News

धनबाद: हीरापुर स्थित अमन डांस एकेडमी में सरस्वती पूजा के अवसर पर डांस कंपटीशन का आयोजन किया गया। एकाडमी के डायरेक्टर अमन गुप्ता ने बताया की मां सरस्वती पूजा के अवसर पर बच्चों समेत अन्य सीनियर कैटिगरी के स्टूडेंट्स के बीच बहुत ही रोचक कंपटीशन का आयोजन किया गया।इसमें सभी बच्चों एवं सीनियर स्टूडेंट्स ने बहुत ही उत्साह पूर्वक बहुत ही शानदार परफॉर्मेंस दिया।इस कंपटीशन में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की तालियां बजाकर हौसला अफजाई की। इस कंपटीशन के जज पॉपिंग सौरभ थे। इस डांस कंपटीशन के विजेताओं में सीनियर कैटेगरी में आरोही कुमारी प्रथम, सोनिया द्वितीय व रेनिका तृतीय स्थान पर रही। सब जूनियर कैटेगरी में इशिता पाल प्रथम,अदिति दे द्वितीय व आदित्य एवं सुबोदीप और रीमा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। जूनियर ग्रुप में सातविका प्रथम, कश्यपी झा द्वितीय व तृतीया स्थान पर संयुक्त रूप से दीप्ति और प्रिया चटर्जी रही। कंपटीशन को सफल बनाने में अर्चना, आलोक, सनी श्रीवास्तव की अहम भूमिका थी।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment