आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र ने की। इस अवसर पर उन्होंने बैठक में उपस्थित समिति के सम्मानित सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संबोधित किया तथा धनबाद मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, संरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार हेतु किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। बैठक के दौरान स्टेशन सुविधाओं, यात्री सेवा प्रबंधन, संरक्षा उपायों, स्वच्छता, समयपालन, सूचना प्रणाली, यात्री शिकायत निवारण व्यवस्था एवं चल रही प्रस्तावित विकास योजनाओं पर गहन चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि धनबाद मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा आधुनिक तकनीक एवं यात्री-अनुकूल पहलुओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा यात्रियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को बैठक में साझा किया गया , जिन पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया | बैठक का मुख्य उद्देश्य रेल उपभोक्ताओं की सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करना, संरक्षा मानकों को सुदृढ़ बनाना तथा रेल सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |
