Breaking News

ECRWWO की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह ने किया बच्‍चों को पुरस्‍कृत

Share This News

दिनांक 22.01.26 को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह के दिशा निर्देश में रेलवे कॉलोनी,हाजीपुर स्थित “Little Angel’s Play School” में खेल दिवस का आयोजन किया गया, स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया गया। सफल बच्चों को इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा द्वारा प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में काफी उत्साहपूर्वक एवं आनंद के साथ भाग लिया गया । बच्चों को उपहार स्वरूप बिस्कुट, चिप्स , चॉकलेट एवं फ्रूटी भी दिया गया ।

इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती रंजना कुमार, सचिव श्रीमती मीनाक्षी कुमार , संयुक्त सचिव श्रीमती प्रियंका सिंह, स्कूल इंचार्ज श्रीमती प्रीति झा, श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, श्रीमती नेहा सिंह एवं संगठन की अन्य सदस्याएं उपस्थित थी ।

अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह के द्वारा विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया जिसके फलस्वरूप वो अपने भविष्य को संवार सके।

ज्ञात हो कि पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन,हाजीपुर द्वारा संचालित लिटिल एंजिल्स प्ले स्कूल, रेलवे कॉलोनी तथा उसके आस पास रहने वाले परिवार के बच्चों के लिए काफी लोकप्रिय हो रहा है।

Leave a comment