Breaking News

जिला स्तरीय नियुक्ति समिति की बैठक संपन्न

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई, धनबाद में संविदा आधारित 4 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आज जिला स्तरीय नियुक्ति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।

जिला बाल संरक्षण इकाई धनबाद एवं बाल कल्याण समिति के कुल 4 पदों का नियुक्ति के आलोक में मेघा सूची के प्रकाशन तथा प्राप्त दावा आपत्ति निराकरण के उपरांत कंप्यूटर दक्षता परीक्षा आयोजन करने हेतु चर्चा की गई। इस दौरान उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने मेघा सूची के सफल अभ्यर्थियों का कंप्यूटर दक्षता परीक्षा आईआईटी आईएसएम द्वारा आयोजित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री राम नारायण खलखो, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज़ अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप, बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती साधना कुमारी समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a comment