मेयर पद के लिए जेएलकेएम ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार उतारा

Share This News

धनबाद :नगर निगम चुनाव की जैसे जैसे सरगर्मी बढ़ रही है वैसे वैसे उम्मीदवार भी सामने आने लगे हैं।झारखण्ड लोकतान्त्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा यानी जेएलकेएम ने मेयर पद के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सुशील मंडल ने धनबाद परिसदन में मिडिया के समक्ष मेयर पद के लिए पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता प्रकाश महतो के नाम की घोषणा की।उन्होंने बताया जहाँ भी कार्यकर्ताओं का डिमांड होगा उस वार्ड से जेएलकेएम वार्ड पार्षद पद के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवार देगा।

Leave a comment