Breaking News

महात्मा गांधी के हत्यारे आज भी उनके नाम की हत्या करना चाहते हैं जिलाध्यक्ष संतोष

Share This News

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सिटी सेंटर धनबाद में एक दिवसीय उपवास व प्रतीकात्मक विरोध
धनबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पुरे देश व्यापी कार्यक्रम धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को धनबाद के मिश्रित भवन चौक, सिटी सेंटर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महकत्मा गांधी के आदमकद प्रतीमा पर जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी ने माला पहनाकर नमन किया । साथ ही स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी पून्य तिथि पर पुष्प चडाकर श्रंधाजली दी गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के धनबाद जिला संगठन प्रभारी श्री अशोक कुमार चौधरी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रभारी श्री अशोक कुमार चौधरी कहा कि मनरेगा गरीबों और ग्रामीण मजदूरों के लिए जीवन रेखा है और इसे समाप्त या कमजोर करने की किसी भी कोशिश का कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी।

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी जी के हत्या संघीयो ने 30 जनवरी 1948 को किया था आज दुसरी बार उनकी हत्या उनका नाम हटाकर किया है। कागज के पन्नो से नाम हटाया जा सकता है करोडो लोगो के दिल से नही। मनरेगा गरीबों और मजलूमों के लिए लाभदायक योजना सिद्ध हो रही थी इसकी प्रमुखता को देखते हुए भाजपा सरकार नाम बदलकर इसे अपनी योजना बताने का प्रयास कर रही है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी क्योंकि कांग्रेस प्रारंभ कल से ही गरीबों मजलूमों के साथ है और उसके लिए पार्टी कोई भी लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेगी। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा हम गांव और पंचायत में जाकर मनरेगा मजदुरो को आंदोलित करेगें।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो ने कहा भाजपा देश में नफरत कि राजनीति कर रही है। झारखंड युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा गांधी जी के हत्यारे आज भी उनके नाम व विचार की हत्या कर रहे हैं ।गाधी जी को पुरा विश्व सम्मान करता है मगर भाजपा को गांधी जी से नफरत है।

उपवास कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मदन महतो, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज विशेष आमंत्रित सदस्य मुख्तार खान, रामगोपाल भुवानिया, रवी रंजन सिह, अशोक कुमार सिंह, राशीद रजा अंसारी, प्रदेश डेलीगेट मनोज यादव, धनबाद जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव, लक्ष्मण तिवारी, जोगिंदर सिंह जोगी, नवनीत नीरज, कयूम खान, अक्षयवर प्रसाद, करीम अंसारी, कालीचरण यादव, इरफान खान, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीता राणा, जिला महासचिव शाहीद कमर, धनबाद युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद, सेवा दल के जिला अध्यक्ष गुलजार अहमद, अख्तर खान गुड्डू, गोपाल कृष्ण चौधरी, निवारण महतो,प्रीतम रवानी, योगेश् प्रसाद रजक, डीएन यादव, अजय कुमार, मुकेश प्रसाद, पप्पू पासवान, काजल धीवर, निखत परवीन, नीतू देवी, रिंकू कुमारी, निवारण महतो, अजय सिंह, मोहम्मद आकिब जावेद, फ़ैज़ अहमद, दीपक सिंह, जीयाउल हक, पूर्णेन्दु सिंह, बबलू उरांव, ,हरेंद्र शाही, संतोष चौधरी, जावेद रजा, अब्दुल करीम अंसारी, जाहिर हुसैन, राजेश राम, मधुसूदन सिंह चौधरी, देवेंद्र पासवान, प्रमोद यादव, रणजीत पांडे,मनोज सिंह, बबलू दास अरविंद कुमार सैनी, मृत्युंजय सिंह ,श्याम कुमार साव, गंगा वाल्मीकि,अजय कुमार, भोला राम, निवास रजवार,प्रदीप पांडे, नागेंद्र कुमार सिंह, पप्पू पासवान, कामता पासवान,विधानचंद्र राय, बब्लू दास,मनोहर दास, संजय पाठक, पंकज वर्मा, , शशि भूषण तिवारी, महेंद्र पासवान, भोलानाथ सिंह, सत्येंद्र राम, गौतम पासवान, मुकेश राणा, राजीव झा, नारायण सेन्दिक,महेंद्र शर्मा, प्रदीप पांडे, जियाउल हक, रणजीत पांडेय, हुमायूं राजा, अजय सिंह, पंकज वर्मा अब्दुल करीम अंसारी, मोहम्मद एजाज, महेश शर्मा, फैज अहमद, महेंद्र पासवान, प्रवीन चौधरी, सहित सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment