रांची में अवैध कफ सिरप कारोबार पर पुलिस रेड, SIT ने किए बड़े खुलासे
रांची (RANCHI): रांची पुलिस ने अवैध कफ सिरप के कारोबार को लेकर जोरदार कार्रवाई की है। SIT ने तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सैली ट्रेडर्स के तीन ठिकानों—दुकान, गोदाम और कर्मचारियों के किराए के मकानों—पर एक साथ छापेमारी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण दस्तावेज, ब्लैंक चेक और दो हथियार मिले हैं। गोदाम से बरामद कागजातों ने इंटरस्टेट मनी ट्रेल और कफ सिरप सप्लाई नेटवर्क की पूरी तस्वीर उजागर कर दी। प्रारंभिक जांच में यह नेटवर्क पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से जुड़ा पाया गया है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि सैली ट्रेडर्स पहले भी ED की जांच में सामने आया था, जब उनके बांग्लादेश और नेपाल तक जुड़े कनेक्शन सामने आए थे। अब रांची पुलिस उसी नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है। SSP के निर्देश पर गठित SIT ने बताया कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में बड़े खुलासे और गिरफ्तारी की संभावना है।