Breaking News

सिंदरी में एबीवीपी की बैठक सम्पन्न, नगर इकाई का हुआ गठन

Share This News

धनबाद (DHANBAD): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सिंदरी में आयोजित संगठनात्मक बैठक के दौरान नगर इकाई की घोषणा करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान प्रशांत राज श्रीवास्तव को सिंदरी नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह बैठक 24 दिसंबर 2025 को सिंदरी में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी एवं धनबाद ग्रामीण जिला संयोजक अनुभव शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा

बैठक में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। प्रशांत राज श्रीवास्तव को नगर मंत्री, जबकि चंदन कुमार और पीयूष राज को सह नगर मंत्री नियुक्त किया गया।
एसएफडी प्रमुख की जिम्मेदारी रूबाल खत्री को तथा सह प्रमुख का दायित्व यश राज को दिया गया। वहीं एसएफएस प्रमुख रितक कुमार और सह प्रमुख अंकित कुमार बनाए गए।
खेलकूद विभाग की कमान निखिल कुमार साव को सौंपी गई। मीडिया प्रभारी के रूप में आर्यन सिंह और सह मीडिया प्रभारी के रूप में मोहित कुमार मंडल को जिम्मेदारी दी गई। सोशल मीडिया प्रभारी की भूमिका अभिनव कुमार निभाएंगे।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष मंदीप शाह एवं आर्यन जी की भी उपस्थिति रही। नई टीम के गठन के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई।

प्रदेश नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए छात्र हितों के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Leave a comment