Breaking News

उपायुक्त ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री से की औपचारिक मुलाकात, पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया स्वागत

Share This News

आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को झारखंड के माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी धनबाद जिला पहुंचे। माननीय स्वास्थ्य मंत्री के धनबाद आगमन पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने परिसदन भवन में औपचारिक मुलाकात की और पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।

इस दौरान माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी ने धनबाद जिला के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं तथा सुविधाओं को लेकर उपायुक्त से चर्चा की। उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने धनबाद जिला में स्वास्थ्य विभाग में हो रहे विकास कार्यों से माननीय मंत्री को अवगत कराया। माननीय मंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कुसुम न्यूज़ से पूजा की रिपोर्ट

Leave a comment