Breaking News

पैक्स प्रबंधकों को दी 4जी ई-पोस मशीन की ट्रेनिंग

Share This News

समाहरणालय के सभागार में आज जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, धनबाद श्री पंकज कुमार की अध्यक्षता में जिले के 18 पैक्स के प्रबंधकों को उपलब्ध कराई गई 4जी ई-पोस मशीन के उपयोग की ट्रेनिंग दी गई।

ट्रेनिंग से पहले सरकार के सचिव, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखण्ड, राँची की अध्यक्षता में विडियो कॉन्फ्रेसिंग भी आयोजित की गई। जिसमें खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2025-26 में धान अधिप्राप्ति से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा की गई।

ट्रेनिंग में संबंधित पैक्स के प्रबंधक, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी तथा आपूर्ति विभाग के कर्मी मौजूद थे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment