76 नवनियुक्त पंचायत सेवकों की सेवा सम्पुष्टि

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी आवेदनों की जांच करने के पश्चात 76 नवनियुक्त पंचायत सेवकों की सेवा संपुष्टि करने का निर्देश दिया। इसके बाद उपायुक्त ने स्क्रीनिंग समिति के साथ भी बैठक की। जिसमें 34 पंचायत सेवकों को संशोधित सुनिश्चित वित्तीय उन्नयन (एम.एस.सी.पी.) प्रदान किया।

बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी, निदेशक डीआरडीबी श्री राजीव रंजन व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment