Breaking News

उपायुक्त ने किया माननीय प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव का स्वागत

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज दुर्गापुर एयरपोर्ट पर माननीय प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव सह राज्य के अतिथि डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

माननीय प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव आईआईटी‌ (आईएसएम) के शताब्दी स्थापना सप्ताह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगें। इसका आयोजन बुधवार को आईआईटी (आईएसएम) के पेनमैन ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने भी माननीय प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव का स्वागत किया।

मौके पर भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री मनोज अग्रवाल के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे

Leave a comment