★ 25 वर्षों की यात्रा – संस्कृति, विकास और उम्मीदों की कहानी
★’स्वस्थ झारखंड दृ सतत झारखंड” (Ride for a Green and Fit Jharkhand)
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर कल तोपचांची चौक से तोपचांची झील तक किया जाएगा साइक्लोथोन का आयोजन
राज्य सरकार द्वारा झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन देने हेतु विविध कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देशानुसार प्राप्त है। उक्त के आलोक में
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर धनबाद जिला अंतर्गत प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक तोपचांची झील पर कल दिनांक 13 नवंबर 2025 को साइक्लिंग रैली(साइक्लोथोन) के आयोजन किया जाएगा।
आयोजन का उद्देश्य (Objective):-
झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नागरिकों में स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
धनबाद जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना।
‘स्वस्थ शरीर-सशक्त राज्य के संदेश को प्रसारित करना।
युवा वर्ग को सतत जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करना।
आयोजन का विवरण (Event Details):-
कार्यक्रम का नामः झारखंड स्थापना दिवस साइक्लिग रैली 2025
तिथिः- 13 नवम्बर 2025
समयः- प्रातः 08 बजे
स्थानः- तोपचाँची, धनबाद।
प्रस्तावित रूट (Proposed Route):-
तोपचांची चौक से तोपचांची झील
प्रतिभागी (Participants):-
जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संघों एवं साइक्लिग क्लबों के प्रतिभागी शामिल रहेंगे।